*ब्यूरो रिपोर्ट-इन्द्र जीत सिंह वर्मा बाराबंकी*

बाराबंकी सूरतगंज बुधवार को ब्लॉक सभागार सूरतगंज में ग्राम पंचायत सदस्यों को अधिकार दिलाने के लिए ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश विगत 12 वर्षों से संघर्षरत है। जिसके परिणाम स्वरुप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ ने 2022 विधानसभा चुनाव से पूर्व पंचायती राज विभाग को आदेशित किया था कि प्रत्येक ग्राम पंचायत सदस्य को 100 रूपए मासिक भत्ता और ग्राम पंचायत सदस्य के आकस्मिक निधन पर 2 लाख रुपए बीमा दिया जाएगा। जिसके बाद भी मेंबरों के जागरूक न होने के कारण उन्हे न तो भत्ता मिल पा रहा है और न ही बीमा की राशि इसलिए संगठित होकर अभी भी सदस्यों को संघर्ष करने की अहम जरूरत है, उक्त उद्गार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह पटेल ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश ने व्यक्त किए। महासभा के प्रदेश संयोजक विशिष्ठ अतिथि अशोक कुमार सिंह ने कहा ग्राम पंचायत के विकास में सदस्यों की अहम भूमिका होती है निर्माण समिति से लेकर अन्य कई समितियां में सदस्य ही अध्यक्ष होते हैं उनके हस्ताक्षर से ही ग्राम पंचायत का विकास होता है जानकारी के अभाव में लगातार इनका शोषण किया जाता है। सदस्यों के अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। महासभा के मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह ने कहा सदस्यों को निराश होने की जरूरत नहीं है जहां भी सदस्यों को जरूरत होगी महासभा परिवार एक आवाज पर खड़ा मिलेगा। कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक विद्यासागर पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक शुक्ला, प्रदेश महासचिव जयनारायण पटवा, प्रदेश सचिव विजय प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा गौरव गुप्ता आकाश,प्रदेश प्रवक्ता डॉ दिलीप सिंह यादव, सीतापुर जिला प्रभारी लवकुश वर्मा,रायबरेली जिला अध्यक्ष कौशल किशोर पटेल, अयोध्या मंडल मीडिया प्रभारी पीएन सिंह,किसान नेता दद्दन सिंह, बाराबंकी जिला सचिव मोहम्मद कयूम आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश पदाधिकारियों का बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह सरल ने किया। ग्राम पंचायत सदस्यों के आवाहन पर सम्मेलन में पहुंचे सहायक विकास अधिकारी पंचायत ऋषिपाल सिंह ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि ब्लॉक क्षेत्र के भत्ता दिया जाएगा जिन सदस्यों का नाम,आधार कार्ड और खाता संख्या वेबसाइट पर अंकित नहीं है उसे आप लोग अंकित करवा लीजिए और अगर किसी सदस्य का निधन हो गया है तो उसकी भी फाइल जमा कीजिए हर तरह से सदस्यों का सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार विशाल अवस्थी, पीएन सिंह,साकेत मिश्रा, के.के शुक्ला, अंजनी अवस्थी, विवेक शुक्ल, सत्यवान पाल, शिवम मिश्रा,राजू बाबा,इंद्रजीत वर्मा,आदर्श सहित दर्जनों प्रकारों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छविराज सिंह,विवेक तिवारी,रामपुर मथुरा ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार कश्यप, रामपुर मथुरा महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष महाजनी वर्मा, शिवकुमार सिंह सहित ब्लॉक क्षेत्र के सैकड़ों सदस्य व महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

preload imagepreload image