स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम को पूरे जोश एवं हर्षोल्लास के साथ मनाये-स्टाम्प मंत्री।

रोहित सेठ

हर घर तिरंगा” कार्यक्रम में लोग अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाये-रविंद्र जायसवाल।

12, 13, 14 को जनपद के विभिन्न स्थानों से झंडा यात्रा निकाली जायेगी।

काकोरी ट्रेन कांड के वीर शहीदों के सम्मान में आयोजित राष्ट्रभक्ति पूर्ण कार्यक्रम में लोगों की बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित कराये जाने पर विशेष जोर दिया।

     वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने आगामी स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम को पूरे जोश एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक अभी तैयारियां समय से पूर्ण कर लिए जाने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों से भी वार्ता कर अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी घरों के साथ- साथ सरकारी/अर्द्धसरकारी कार्यालयो, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानो, औद्योगिक, शैक्षणिक, आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पतालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किए जाने हेतु भी निर्देशित किया।
     मंत्री रविन्द्र जायसवाल गुरुवार को सर्किट हाउस समागार में आगामी स्वतंत्रता दिवस एवं इस अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान हर घर में तिरंगा फहराया जाय। 12, 13, 14 को जनपद के विभिन्न स्थानों से झंडा यात्रा निकाली जायेगी। देश भक्ति का पूरा माहौल बने। उन्होंने बताया कि आजादी की लड़ाई में मील का पत्थर माने जाने वाले काकोरी ट्रेन एक्शन का शताब्दी वर्ष प्रदेश को योगी सरकार मना रही हैं। इसके लिए 9 अगस्त से एक सप्ताह तक प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने काकोरी ट्रेन कांड के वीर शहीदों के सम्मान में आयोजित होने वाले राष्ट्रभक्ति पूर्ण कार्यक्रम में लोगों की बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित कराये जाने पर विशेष जोर दिया। 
       जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि कार्यक्रम के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। राष्ट्रीय झंडे की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। खादी के कपड़े से बने झंडे का आधिकारिक उपयोग किए जाने हेतु भी लोगो को निर्देशित किया गया है।
    बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक रोहनिया सुनील पटेल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, विधान सभा संयोजक अरविंद सिंह, अभिषेक मिश्रा, आलोक सिंह के अलावा उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण पुलकित गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, अपर नगर आयुक्त दुष्यंत मौर्या, उप निदेशक पर्यटन आर0के0रावत, डीसी एनआरएलएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

preload imagepreload image