लखनऊ।यूपी में नौकरी पाने की बाट जोह रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार जल्द ही शिक्षकों के 1 लाख 93 हजार 862 पदों पर भर्ती करने जा रही है। ये भर्तियां तीन चरणों में होंगी। हर चरण में करीब 65 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में राज्य सरकार ने बीते गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के साथ हुई प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की बैठक में वार्षिक कार्ययोजना पेश की है। यह भर्तियां मार्च 2026 तक हर हाल में पूरी कर ली जाएंगी।उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार, अगले वर्ष मार्च तक प्राइमरी शिक्षकों के एक लाख 81 हजार 276 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वहीं माध्यमिक के 12586 पदों पर भर्तियां की जाएंगी यानी कुल एक लाख 93 हजार 862 पर भर्तियों का खाका तैयार किया गया है। प्राइमरी शिक्षकों की भर्तियां उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा की जाएंगी।

वहीं माध्यमिक शिक्षकों की भर्तियां उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग से कराने की तैयारी है। प्रदेश में 2018 के बाद से बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा में कोई भर्ती नहीं हुई है। नतीजा, यूपी में प्राथमिक में 1,81,276 जबकि माध्यमिक में अध्यापकों के 12,586 पद रिक्त हैं यानी कुल 1 लाख 93 हजार 862 पदों पर भर्तियांकी जाएंगी।केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की बैठक बीते गुरुवार को नई दिल्ली में हुई। इसमें भारत सरकार के शिक्षा सचिव, प्रदेश के महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा, बेसिक शिक्षा की सचिव डा. सारिका मोहन और सहायक परियोजना निदेशक एकता सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

preload imagepreload image